लेखनी प्रतियोगिता -21-Aug-2023 हम सब एक हैं
ताटंक छंद
विषय-हम सब एक हैं
हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई, सबको गले लगायेंगे।
राम अल्लाह एक विधाता , सबको बात बतायेंगे।।
नद गंगा यमुना कावेरी , एक रंग दिखलाती है।
देख धवल शुचि सी नित बहती, नेह भाव सिखलाती है।।
फिर क्यों करते झगड़े सबसे, यही बात समझायेंगे।
हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई, सबको गले लगायेंगे।।
ईद दिवाली हो या क्रिसमस , एकसूत्रता में जोड़ें।
फिर क्यों करते खून खराबा,अब तो तुम राहें मोड़े।।
खेल सियासी के मत खेलो, मेलमिलाप बढ़ायेंगे।
हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई, सबको गले लगायेंगे।
एक रंग का शोणित बहता, क्यों नफरत की दीवारें।
भ्रम हृदय के सारे तोड़ो,अब नेकी को स्वीकारें।
मन में यारो अब प्रण लेना, शांति विश्व में लायेंगे।।
हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई, सबको गले लगायेंगे।
लेखिका
प्रियंका भूतड़ा प्रिया ✍️
Reena yadav
22-Aug-2023 07:11 AM
👍👍
Reply
Shashank मणि Yadava 'सनम'
22-Aug-2023 05:34 AM
खूबसूरत भाव और संदेश देती हुई अभिव्यक्ति
Reply